एम पी में लाडली   बहना योजना जारी  रहेगी, खातो में 1576.61 करोड़ ट्रान्सफर किये

एम पी सी एम डॉ. मोहन यादव ने आज  एक क्लीक से  सारी  आशंका को निर्मूल  कर  दिया है

Jan 10, 2024 - 18:47
 0  65
एम  पी  में  लाडली   बहना योजना  जारी  रहेगी, खातो में  1576.61 करोड़  ट्रान्सफर किये

    

 मध्यप्रदेश  के  Cm Dr Mohan yadav   ने आज  10 दिसम्बर को  लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत एक करोड़ 29 लाख बहनों के खातों में 1576.61 करोड़ रुपए सिंगल क्लिक से ट्रान्सफर कर  सन्देश  दिया की  Ladaali behna योजना प्रदेश में जारी  रहेगी . प्रदेश  में शिवराज सिंह चोहान के सी एम  पद  से हटने  के  बाद इस योजना  के बारे में कई आशंका  उठाई जा रही थी . सी एम डॉ. यादव ने आज  एक क्लीक से  सारी  आशंका को निर्मूल  कर  दिया है . इस  अवसर पर कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में  प्रदेश  के सभी जिले वुर्चअली जुड़े।

      मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारे देश में नारियों का सदा से सम्मान रहा है, बहन-बेटियों की इज्जत हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। विश्व में कोई ऐसा देश नहीं है, जहाँ देश को माता के रूप में माना गया हो। भारत देश का नाता अपनी माता से जोड़कर हमने अपनी विशेषता को दुनिया के सामने प्रकट किया है। हमारे सभी त्यौहारों और देवी-देवताओं में महिला का नाम आगे रहता है, यह उनके प्रति सम्मान का प्रतीक है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के लिए जारी प्रयासों के लिए समस्त प्रदेशवासियों की ओर से उनका वंदन और अभिनंदन है।

राज्य सरकार महिला, किसान, युवा और गरीबों के उत्थान के लिए संकल्पित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने महिला, किसान, युवा और गरीब इन चार जातियों के उत्थान पर बल दिया है। राज्य सरकार इन सभी के उत्थान व सशक्तिकरण के संकल्पित है। उनके द्वारा बनाई और क्रियान्वित की जा रही विभिन्न योजनाएं सभी देशवासियों के खुशहाल और स्वस्थ जीवन का मार्ग प्रशस्त करती हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी की दृष्टि और प्रबंधन के पड़ोसी देश भी प्रशंसक हैं।

प्रकृति से संबंधित हैं हमारे त्यौहार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी संस्कृति खुली किताब की तरह है। यह दुनिया और मनुष्यता को समझने का मौका देती है। हमारे सभी व्रत, त्यौहार, पर्व और उत्सव, उत्साह और उमंग के साथ हमारे सभी गुणों को विश्व के सामने प्रस्तुत करते हैं। हमारे त्यौहारों को मनाने का समय और तरीका यह सिद्ध करता है कि इनका प्रकृति से गहरा संबंध है। मकर संक्रांति भी उनमें से ही एक त्योहार है। हमारा प्रत्येक कार्यक्रम दीप प्रज्जवलन से आरंभ होता है, जिसका अर्थ है सूर्य का स्मरण करना, यह अंधेरे को दूर कर आगे बढ़ने का विश्वास दिलाने वाले क्षण भी होता है।

महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन और कार्ययोजना के अनुरूप प्रदेश में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हमारी सरकार महिलाओं और बच्चों को एनीमिया जैसी बीमारी से मुक्त कराने की ओर विशेष ध्यान देगी।

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि मकर संक्रांति उत्सव सेवा और जनकल्याण की दृष्टि से निराश्रित और कमजोर लोगों के पुनर्वास की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में कठिन परिस्थितियों में रह रहे लोगों के जीवन को सुगम बनाने की दिशा में हम प्रयासरत हैं।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Harishankar Sharma State Level Accredited Journalist राज्य स्तरीय अधिमान्य पत्रकार , 31 वर्षों का कमिटेड पत्रकारिता का अनुभव . सतत समाचार, रिपोर्ट ,आलेख , कॉलम व साहित्यिक लेखन . सकारात्मक एवं उदेश्य्पूर्ण पत्रकारिता के लिए न्यूज़ पोर्टल "www. apni-baat.com " 5 दिसम्बर 2023 से प्रारम्भ . संपर्क apnibaat61@gmail.com "Harishankar sharma " state leval acridiated journalist residing at ujjain mp. .working since 31 years in journalism field . expert in interviews story , novel, poems and script writing . six books runing on Amazon kindle . Editor* news portal* www.apni-baat.com