हमें तत्काल एक वैश्विक ढांचे की आवश्यकता है क्योंकि, अगले 6-9 महीनों में, आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस आकार ग्रहण कर लेगा "
- केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री श्री राजीव चन्द्रशेखर

केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी तथा जल शक्ति राज्य मंत्री Rajiv Chandrashekhar ने गत 16 december 2023 को बेंगलुरु में Moneycontrol द्वारा आयोजित एक फायरसाइड चैट में भाग लिया, जिसमें उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और भारत पर इसके संभावित प्रभाव पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ा सकता है, स्वास्थ्य सेवा, कृषि और प्रशासन जैसे क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा दे सकती है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) स्टार्टअप्स पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकती है, उनके अवसरों का विस्तार कर सकती है और भारत के समग्र विकास में योगदान दे सकती है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की शुरुआत 1950 के दशक में हुई थी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का अर्थ है बनावटी (कृत्रिम) तरीके से विकसित की गई बौद्धिक क्षमता
What's Your Reaction?






