श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन के लिए उमडा जन सैलाब , जानकारी एवं शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 18002331008 पर बात सकते है

श्री महाकालेश्वर मन्दिर मे क्रिसमस की छुट्टी एवं आने वाले नव वर्ष के पूर्व ही दर्शनार्थियों की संख्या निरंतर बढ़ रही है । सुबह 6.00 बजे के पूर्व से ही श्री महाकालेश्वर भगवान जी के दर्शन हेतु दर्शनार्थी गण कतारबद्ध हो रहे हैं। 25 दिसम्बर को प्रातः चलित भस्मार्ती में लगभग 20 हज़ार दर्शनार्थियों ने दर्शन किये। श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम एवं प्रशासक संदीप सोनी की योजना अनुसार सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद है । पुलिस, नगर निगम चिकित्सा विभाग, लोक निर्माण , यातायात पुलिस आदि की चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था के कारण दर्शन व्यवस्था निर्विध्न सतत जारी है।

Dec 25, 2023 - 11:16
Dec 25, 2023 - 17:55
 2  120
श्री महाकालेश्वर भगवान के  दर्शन के लिए  उमडा जन सैलाब  , जानकारी एवं शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 18002331008 पर बात  सकते है

   श्री महाकालेश्वर भगवान दर्शन हेतु उमडा जन सैलाब

   जानकारी एवं शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 18002331008 पर बात  सकते है

   वेबसाइट www.shrimahakaleshwar.com  से भी जानकारी मिलेगी 

     श्री महाकालेश्वर मन्दिर मे  क्रिसमस की छुट्टी एवं आने वाले नव वर्ष के पूर्व ही  दर्शनार्थियों संख्या निरंतर बढ़ रही है  । सुबह 6.00 बजे के पूर्व से ही श्री महाकालेश्वर भगवान जी के दर्शन हेतु दर्शनार्थी गण कतारबद्ध हो हो रहे हैं।  25 दिसम्बर  को प्रातः चलित भस्मार्ती में लगभग 20 हज़ार दर्शनार्थियों ने दर्शन किये। श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम एवं   प्रशासक संदीप सोनी की योजना अनुसार सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद है । पुलिस, नगर निगम चिकित्सा विभाग, लोक निर्माण , यातायात पुलिस  आदि की चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था के कारण दर्शन व्यवस्था निर्विध्न सतत  जारी  है।

     मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक  संदीप कुमार सोनी ने  जानकारी देते हुए बताया  है कि, कम समय मे श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन हो, इसके लिए व्यापक प्रबन्ध किये गए है  .श्री महाकालेश्वर मंदिर की लगभग 1000 लोगो की टीम व्यवस्था संभाले हुए है। जिसमें अतिरिक्त जूता स्टेण्ड , प्रसाद विक्रय हेतु  जगह जगह काउंटर लगाए गए है। .जूता स्टैण्ड से मन्दिर आने के पथ पर मैटिंग और छाया की व्यवस्था की गई है।

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति का कंट्रोल रूम 24×7 कार्य कर रहा है व लगभग 700 कैमरों से श्री महाकालेश्वर मन्दिर के आंतरिक व बाहरी क्षेत्र की सतत निगरानी की जा रही है। सभी स्थानों पर पुलिस के साथ-साथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था की टीम  भी  वाकी-टॉकी के साथ कार्यरत है। भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति द्वारा मंदिर में  प्राथमिक चिकित्सा सुविधा के साथ -साथ एम्बुलेंस की भी व्यवस्था है। श्री महाकालेश्वर मंदिर में  नवनिर्मित टनल को भी श्रद्धालुओं की सुगम दर्शन व्यवस्था हेतु प्रारंभ  कर दिया गया है   

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Harishankar Sharma State Level Accredited Journalist राज्य स्तरीय अधिमान्य पत्रकार , 31 वर्षों का कमिटेड पत्रकारिता का अनुभव . सतत समाचार, रिपोर्ट ,आलेख , कॉलम व साहित्यिक लेखन . सकारात्मक एवं उदेश्य्पूर्ण पत्रकारिता के लिए न्यूज़ पोर्टल "www. apni-baat.com " 5 दिसम्बर 2023 से प्रारम्भ . संपर्क apnibaat61@gmail.com "Harishankar sharma " state leval acridiated journalist residing at ujjain mp. .working since 31 years in journalism field . expert in interviews story , novel, poems and script writing . six books runing on Amazon kindle . Editor* news portal* www.apni-baat.com